Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
पौड़ी गढ़वाल: उत्तराखंड की बहादुर बेटी...पौड़ी गढ़वाल की राखी रावत को गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। राखी गणतंत्र दिवस समारोह में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली पहुंच गई हैं। 26 जनवरी की परेड में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद बहादुर राखी को वीरता पुरस्कार से नवाजेंगे। अपने चार साल के भाई को गुलदार से बचाने वाली राखी रावत हाल ही में एक न्यूज चैनल के टीवी शो में नजर आईं। जहां 11 साल की राखी ने घटना वाले दिन की पूरी कहानी दर्शकों को बताई। कार्यक्रम में मशहूर कवि कुमार विश्वास भी मौजूद थे। जिन्होंने राखी की बहादुरी की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि राखी उस हिमालय की बेटी है, जिस की बेटी पार्वती रही हैं। राखी दिखने में छोटी जरूर है, पर उसकी हाइट आसमान के बराबर है। छोटे भाई ने राखी से अपने हाथ पर राखी बंधवाई थी। रक्षा का वचन भाई ने लिया था। पर राखी ने अपनी बहादुरी से साबित कर दिया कि वो 21वीं सदी की बहन है। अगर वक्त पड़ेगा तो वो भाई की रक्षा भी करेगी। आगे देखिए वीडियो