Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड के 4 जिलों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। सर्दी का सितम फिलहाल थमने नहीं वाला, ठंड राहत देने के मूड में नहीं है। पहाड़ में मौसम एक बार फिर करवट बदलेगा। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना बन रही है, निचले इलाकों में बारिश दिक्कत बढ़ाएगी। प्रदेश के 4 पहाड़ी जिलों के लिए अगले 24 घंटे मुश्किलभरे रहने वाले हैं। अगले 24 घंटों के दौरान हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। निचले इलाकों में भी बौछारें पड़ेंगी, मैदानी इलाकों में बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग ने प्रदेश के चार जिलों में बर्फबारी और बारिश की संभावना जताई है। जिनमें उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ और रुद्रप्रयाग शामिल हैं। यानि इन जिलों के लोगों को अगले 24 घंटे संभल कर रहने की जरूरत है। बारिश-बर्फबारी से एक बार फिर ठिठुरन बढ़ने वाली है।