उत्तराखंड: खाली जमीन पर मिली दो साल के मासूम की लाश, दो दिन से लापता था

उत्तराखंड के काशीपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां खाली जमीन पर दो साल के बच्चे की लाश मिली है। वो दो दिन से लापता था।
Advertisement भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
काशीपुर उत्तराखंड: Two year child found dead in kashipur uttarakhand
Image: Two year child found dead in kashipur uttarakhand

उधमसिंह नगर: उत्तराखंड से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है जिसके बाद हड़कंप मचा हुआ है। खबर उत्तराखंड के काशीपुर की है जहां रविवार को 2 साल का बच्चा लापता हुआ था और अब उसका शव एक खाली पड़ी जमीन में पानी में पड़ा मिला। बच्चे का शव मिलने के बाद मौके पर हड़कंप मच गया और इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। बच्चे की हत्या की आशंका जताई जा रही है फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। काशीपुर के ढकिया गुलाबों के रहने वाले मान सिंह का 2 साल का बेटा अपने भाई के साथ घर से बाहर निकला था। परिजनों का कहना है कि तब से अंश का कुछ भी पता नहीं चल पाया। आखिरकार परिजनों ने पुलिस को इस बात की खबर की और पुलिस की टीम इलाके में 2 साल के अंश को ढूंढने में जुट गई। काफी तलाश के बाद भी अंश का कुछ पता नहीं चला। बताया जा रहा है कि आज सुबह 8:00 बजे के करीब स्थानीय लोगों ने ही एक जमीन पर बच्चे के शव को पड़े देखा। इसके बाद से अफरा तफरी का माहौल बना हुआ है। बच्चे के मां बाप बेहद गरीब है और मजदूरी करके परिवार का पेट पालते हैं। फिलहाल इस मामले में हत्या की आशंका जताई जा रही है लेकिन देखना है कि आगे पुलिस की तफ्तीश क्या कहती है।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में गुलदार ने पूर्व फौजी को मार डाला, जंगल में मिली आधी खाई हुई लाश