पौड़ी गढ़वाल: पहाड़ की बहादुर बेटी राखी रावत की वीरता के चर्चे पूरे देश में है। बीते अक्टूबर में गुलदार से लड़कर अपने 4 साल के भाई को बचाने वाली राखी रावत को गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित होने का मौका मिला। महामहिम ने पहाड़ की बहादुर बेटी को राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार से नवाजा। गणतंत्र दिवस पर सम्मानित होने वाली राखी को दिल्ली में हुए एक कार्यक्रम में समाजसेवी संजय शर्मा दरमोड़ा की तरफ से भी सम्मानित किया गया। समाजसेवी संजय शर्मा दरमोड़ा ने कहा कि पहाड़ की बेटी ने बहादुरी की मिसाल पेश की है। राखी की जगह कोई और होता तो गुलदार से भिड़ने की बजाय पहले अपनी जान बचाता, पर इस बच्ची ने ऐसा नहीं किया। 4 साल के भाई को बचाने के लिए राखी गुलदार से भिड़ गई।