Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
चमोली: मौसम फिलहाल राहत देने के मूड में नहीं दिख रहा। रविवार को जहां दिन का स्वागत खिली धूप के साथ हुआ, तो वहीं सोमवार को मौसम ने फिर करवट बदल ली। कई जिलों में बौछारें पड़ीं। प्रदेश के लिए आने वाले 48 घंटे मुश्किल भरे रहने वाले हैं। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई इलाकों में मंगलवार और बुधवार को भारी बारिश-बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद सभी जिलों के प्रशासन को हाईअलर्ट पर रखा गया है। साथ ही 29 जनवरी तक सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को फोन सक्रिय रखने के लिए कहा गया है। मौसम विभाग ने भारी-बर्फबारी और बारिश की संभावना जताई है। कई जगह ओले गिरने का भी अनुमान है। जिन जिलों के लिए भारी बारिश बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। उनमें उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ शामिल हैं। इसके अलावा नैनीताल, देहरादून, पौड़ी, हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर जिलों में तेज बारिश के साथ ओले गिरने की भी संभावना है। इन जिलों के लोगों को संभलकर रहने की जरूरत है।