Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: सिंगल यूज प्लास्टिक पर्यावरण के लिए बड़ा खतरा है। इस खतरे को खत्म करने के लिए कुछ महीने पहले रुड़की में एक शानदार शुरुआत हुई। शहर में एक प्लास्टिक खाऊ मशीन लगाई गई। जिसमें प्लास्टिक की खाली बोतल डालने पर ई-वॉलेट के जरिए लोगों को रुपये कमाने का मौका दिया गया। ऐसी ही एक शानदार शुरुआत काशीपुर में भी होने जा रही है। जहां नगर निगम ने सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल खत्म करने के लिए प्लास्टिक बोतल क्रशर मशीन लगाने की कवायद शुरू कर दी है। इस मशीन में खाली बोतल डालने पर प्रति बोतल एक रुपये के हिसाब से भुगतान किया जाएगा। शुरुआती तौर पर ये मशीन निगम परिसर के पास लगाई जा रही है। अच्छा रिजल्ट मिलने पर इसे शहर के दूसरे इलाकों में भी लगाया जाएगा। मशीन लगाने के लिए 7 जगहों को चिह्नित किया गया है, जिनमें रेलवे स्टेशन और बस स्टेशन रूट भी शामिल हैं। प्लास्टिक बोतल क्रशर मशीन में प्लास्टिक की बोतल डालते ही ई-वॉलेट में प्रति बोतल एक रुपये की धनराशि ऑनलाइन ट्रांसफर हो जाएगी। इसके लिए आपको मशीन में अपने मोबाइल नंबर की एंट्री करनी होगी। जिसके बाद मशीन में बोतल डालते ही ई-वॉलेट के जरिए एक रुपये का भुगतान कर दिया जाएगा। इन मशीनों के इस्तेमाल के कई फायदे होंगे