उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी से बढ़ेगी आफत, अगले 24 घंटे 5 जिलों के लोग सावधान!

फिलहाल ठंड से राहत नहीं मिलेगी। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी का अनुमान जताया है, पहाड़ की यात्रा करते वक्त सतर्क रहें...
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
Rain alert: Weather can change from Saturday in Uttarakhand
Image: Weather can change from Saturday in Uttarakhand

उत्तरकाशी: मौसम फिलहाल राहत देने के मूड में नहीं है। पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में धूप खिली हुई है, जिसने लोगों को बड़ी राहत दी, पर मौसम फिर बदलने वाला है। शनिवार से पहाड़ों में मौसम फिर करवट बदलेगा। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी के आसार बन रहे हैं। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने शनिवार को पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश-बर्फबारी हो सकती है। शुक्रवार को प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम साफ रहा, लेकिन मुश्किलों का दौर अभी थमा नहीं है। पहाड़ के कई गांव अब भी बर्फ की चादर में लिपटे हैं। गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क टूट गया है। गंगोत्री-यमुनोत्री और बदरीनाथ हाईवे समेत एक दर्जन सड़कों पर ट्रैफिक बाधित है। करीब 150 गांव अब भी अंधेरे में डूबे हैं। यहां बिजली की सप्लाई शुरू नहीं हो पाई है, पानी भी नहीं आ रहा।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: लड़की के घरवालों ने मांगा लड़के वालों से दहेज, डिमांड पूरी न होने पर टूटी शादी
शुक्रवार को मसूरी समेत प्रदेश के सात शहरों में न्यूनतम तापमान शून्य के करीब रहा। ज्यादातर जगहों पर धूप खिली रही, लेकिन ठंड से फिर भी राहत नहीं मिली। बर्फीली हवाओं ने लोगों को घरों में दुबकने को मजबूर कर दिया। लोनिवि की टीमें बर्फ से बंद रास्तों को खोलने में जुटी हैं। आने वाले दिनों में मुश्किलें और बढ़ेंगी। क्योंकि मौसम एक बार फिर करवट बदलने लगा है। शुक्रवार को सुबह की शुरुआत कोहरे और धुंध के साथ हुई। बादल छाए रहे, साथ ही बर्फीली हवा भी चलती रही। कुछ देर बाद धूप खिली, लेकिन धूप की चमक कम थी। दिनभर बादलों की आंखमिचौनी का खेल चलने और सर्द हवा के कारण लोगों की कंपकंपी छूट गई। गुरुवार की तुलना में शुक्रवार को दिन के तापमान में गिरावट देखने को मिली। मौसम विभाग ने आज पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी का अनुमान जताया है। खराब मौसम में पहाड़ का सफर करने से बचें। यात्रा करते वक्त सतर्क रहें।