Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। लगातार होते हादसों से लोग बेवक्त ही अपनी जान गंवा रहे हैं। कभी तेज रफ्तार और कभी खराब सड़कें लोगों के लिए मौत का सबब बन रही हैं। इस बीच एक दुखद खबर सामने आ रही है। उत्तराखंड में एक बार फिर से एक दर्दनाक हादसा हुआ है। इस हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। खबर उधमसिंह नगर जिले से आ रही है। यहां सितारगंज में किच्छा मार्ग पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक पर सवार तीन युवकों को रौंद दिया। हादसा इतना भीषण था कि तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक पचपेड़ा गांव के रहने वाले कुंवर, बबलू और मोहन एक बाइक से वीरेंद्र नगर की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहा एक तेज रफ्तार ट्रक दनदनाता हुआ आया और बाइक सवार युवकाें को रौंद दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार युवक सड़क पर गिर गए, तीनों काफी दूर तक घिसटते भी गए जिससे उनकी मौत हो गई। इस हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से भाग निकला। फिलहाल पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने मृतक युवकों के परिजनों को सूचना दे दी है।
यह भी पढ़ें - पहाड़ में एक DM ऐसा भी..कोदा-झंगोरा-गहत से तैयार कराए स्वादिष्ट व्यंजन, लोगों को मिलेगा रोजगार