Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
रुद्रपुर: चीन में खतरनाक कोरोना वायरस लोगों को लगातार अपना शिकार बना रहा है। चीन में काम करने वाले लोग स्वदेश लौटने लगे हैं, ताकि अपनी जान बचा सकें। उत्तराखंड के ऊधमसिंहनगर में रहने वाले दंपती भी कोरोना संक्रमण से डरकर स्वदेश लौट आए। भारत लौटने पर दंपती को सीएमओ कार्यालय बुलाया गया। जहां उनकी काउंसलिंग की गई। एहतियात के तौर पर दोनों का सैंपल कलेक्ट किया गया है। जिसे मेडिकल जांच के लिए भेजा गया। रुद्रपुर के शक्तिफार्म में रहने वाले दंपती चीन के शंघाई शहर में रहते हैं। दोनों की एक 11 महीने की बेटी है। पति-पत्नी चीन की टेक्सटाइल इंडस्ट्री में जॉब करते हैं। वो दोनों पिछले 11 साल से शंघाई में रह रहे थे, लेकिन जैसे ही कोरोना वायरस की दहशत फैलने लगी। उन्होंने स्वदेश लौटने का फैसला कर लिया।