उत्तराखंड चार धाम यात्रा पर कोरोना का साया, जारी हुई एडवाइजरी..आप भी पढ़िए

Uttarakhand Char Dham Yatra Covid Advisory कोरोना और मौसम को देखते हुए तीर्थयात्रियों के लिए जारी हुई एडवाइजरी जारी...2 मिनट में पढ़ लीजिए पूरी खबर
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
Covid Advisory uttarakhand: Uttarakhand Char Dham Yatra Covid Advisory
Image: Uttarakhand Char Dham Yatra Covid Advisory

देहरादून: 22 अप्रैल से चारधाम यात्रा का आगाज़ हो रहा है।

Uttarakhand Char Dham Yatra Covid Advisory

लोगों के बीच यात्रा को लेकर उत्साह भी साफ तौर पर नजर आ रहा है। शासन प्रशासन ने अपनी तरफ से पूरी तैयारियां कर ली हैं। मगर इस बीच कोरोना और मौसम का बिगड़ना एक बार फिर से चिंता का विषय बन गया है। पिछले कुछ दिनों से तापमान में गर्माहट महसूस की जा रही थी मगर एक बार फिर से उत्तराखंड में मौसम के तेवर बदलते नज़र आ रहे हैं। मौसम विभाग ने पहाड़ी इलाकों में मौसम खराब रहने का अलर्ट जारी किया है जिसे देखते हुए सरकार ने यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। आगे पढ़िए

सरकार ने लोगों को खराब मौसम में यात्रा न करने की हिदायत देते हुए गाइडलाइंस जारी की हैं।इसी के साथ कोरोना के केसों में भी उछाल देखा जा रहा है। इस को देखते हुए बीते बुधवार को स्वास्थ्य विभाग के सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने स्वास्थ्य एडवाइजरी जारी की। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा में समस्त तीर्थ स्थल उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्थित हैं, जिनकी ऊंचाई समुद्र तल से 2700 मीटर से भी अधिक है। उन स्थानों में यात्री अत्यधिक ठंड, कम आद्रता, कम हवा का दबाव और कम ऑक्सीजन की मात्रा से प्रभावित हो सकते हैं। इसलिए एडवाइजरी का पालन जरूर करें। वहीं यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को Uttarakhand Char Dham Yatra Covid Advisory का पालन करना होगा।