उत्तराखंड में कहर बरपाने लगा कोरोना, एक दिन में 139 लोग पॉजिटिव..देहरादून का बुरा हाल

Uttarakhand coronavirus latest update 19 april राजधानी देहरादून में स्थिति गंभीर बनी हुई है, यहां बीते 24 घंटों में 69 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए।
Advertisement चारधाम यात्रा 2026 पैकेज बुकिंग शुरू! ये ऑफर मिस किया तो पछताओगे

चारधाम यात्रा 2026 का सबसे सस्ता पैकेज? कीमत जानकर चौंक जाएंगे!

Example Ads Media
Coronavirus uttarakhand : uttarakhand coronavirus latest update 19 april
Image: uttarakhand coronavirus latest update 19 april

देहरादून: कोरोना को लेकर लगातार चिंता बढ़ाने वाली खबरें मिल रही हैं।

Uttarakhand coronavirus latest update

मंगलवार को राज्य में कोरोना के 139 नए मरीज मिले। पिछले तीन महीने में कोरोना मरीजों के मिलने का ये सबसे बड़ा आंकड़ा है। राजधानी देहरादून में स्थिति गंभीर बनी हुई है, यहां 69 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इस वक्त प्रदेश में कोरोना के 350 एक्टिव केस हैं। मंगलवार को जहां दून में 69 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई तो वहीं नैनीताल में 28, टिहरी व उत्तरकाशी में नौ-नौ, अल्मोड़ा में पांच, बागेश्वर व पिथौरागढ़ में 4-4, चंपावत में तीन, पौड़ी में दो और हरिद्वार में छह मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। मंगलवार को कोरोना संक्रमित 88 मरीज स्वस्थ भी हुए। आगे पढ़िए

बीते एक सप्ताह से कोरोना संक्रमितों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। हर दिन संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है, लेकिन लोग अब भी सावधानी नहीं बरत रहे। कोविड प्रोटोकॉल का पालन नहीं कर रहे। रेलवे स्टेशन समेत तमाम भीड़-भाड़ वाली जगहों पर लोग बिना मास्क के घूमते दिखाई दे रहे हैं। कोविड के लक्षण दिखने पर भी कई लोग जांच से परहेज कर रहे हैं, जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है। अस्पताल से लेकर बाजार तक लोगों की भीड़ नजर आ रही है। लेकिन लोग न तो मास्क लगा रहे हैं और न ही सोशल डिस्टेसिंग का पालन कर रहें हैं। जिम्मेदार भी इसको लेकर गंभीर नजर नहीं आ रहे हैं। ये लापरवाही लोगों के स्वास्थ्य पर भारी पड़ सकती है।