उत्तराखंड: इस जिले में फिर पैर पसारने लगा कोरोना, दो मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि

डॉक्टरों ने इस मौसम में लोगों को स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Uttarakhand coronavirus: uttarakhand coronavirus latest update
Image: uttarakhand coronavirus latest update

देहरादून: देहरादून में एक बार फिर कोरोना का खतरा बढ़ने लगा है। यहां दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती दो मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है।

Uttarakhand Coronavirus Latest Update

दोनों मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। उत्तराखंड में लंबे समय बाद कोरोना के केस देखने को मिले हैं। इन दिनों ओपीडी में खांसी, जुकाम और वायरल फ्लू के मरीज भी बढ़ रहे हैं। अब यहां दो मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है, जिसने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जानकारी के मुताबिक, दून के क्लेमेन्टाउन की रहने वाली 24 वर्षीय महिला को 28 फरवरी को अस्पताल में एडमिट कराया गया था। दूसरी तरफ ग्रीन व्यू अमन विहार निवासी 62 वर्षीय पुरुष को 21 फरवरी को एडमिट कराया गया था।

अस्पताल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. अनुराग अग्रवाल के मुताबिक अस्पताल में भर्ती इन दो मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। हालांकि दोनों मरीजों में कोविड वाले लक्षण नहीं थे। उन्होंने बताया कि अस्पताल का दायित्व बनता है कि दोनों मरीजों को 5 से 7 दिन आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया जाए। दोनों मरीजों की कंडीशन स्टेबल बनी हुई है। बता दें कि मौसम में आए बदलाव के चलते खांसी और दूसरी स्वास्थ्य समस्याओं के मरीजों की संख्या बढ़ी है। ओपीडी में आने वाले मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। 4 से 5 दिन की खांसी, बलगम के मरीज अस्पताल की ओपीडी में आ रहे हैं। इसके अलावा वायरल फ्लू बड़ी तेजी से फैल रहा है। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने इस मौसम में लोगों को स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतनी की सलाह दी है।