उत्तराखंड के इंस्पेक्टर बलजीत को बधाई, नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप में जीता रजत पदक

आबकारी विभाग में इंस्पेक्टर के तौर पर कार्यरत बलजीत सिंह ने नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप में रजत पदक जीता है। अब वो अंतरराष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे, जिसका आयोजन जर्मनी में होगा...
Advertisement ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
national wrestling: Baljeet gets silver medal in national wrestling
Image: Baljeet gets silver medal in national wrestling

उधमसिंह नगर: उत्तराखंड के आबकारी इंस्पेक्टर बलजीत सिंह ने प्रदेश को गौरवान्वित किया है। इंस्पेक्टर बलजीत सिंह ने नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप में अपने विरोधियों को पछाड़ते हुए रजत पदक पर कब्जा किया। इसके साथ ही उनकी अंतरराष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप में भी एंट्री पक्की हो गई है। अब वो जर्मनी में होने वाली अंतरराष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप में कुश्ती के दांव-पेंच दिखाएंगे। बलजीत सिंह उत्तराखंड के खटीमा के रहने वाले हैं। वो आबकारी इंस्पेक्टर के तौर पर कार्यरत हैं। हाल ही में उन्होंने राष्ट्रीय सिविल सर्विसेज कुश्ती प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। जिसका आयोजन चंडीगढ़ में हुआ। चंडीगढ़ में हुई 10 दिवसीय राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में बलजीत सिंह ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने पहले क्वॉर्टर फाइनल में जगह बनाई। क्वार्टर फाइनल में महाराष्ट्र के पहलवान केएन पाटिल को चित करने के बाद वो सेमीफाइनल में पहुंचे। गुरुवार को सेमीफाइनल मुकाबले में उन्होंने दिल्ली के पहलवान गगनपाल को हराकर फाइनल में एंट्री की। मुकाबले के दौरान कंधे में चोट लगने की वजह से उनको वॉकओवर होना पड़ा। जिसके बाद दिल्ली के पहलवान सतीश को विजयी घोषित कर दिया गया। बलजीत सिंह रजत पदक जीतने में सफल रहे। नेशनल चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करने वाले बलजीत सिंह अब अंतरराष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे, जिसका आयोजन जर्मनी में होगा।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: कोरोना वायरस के डर से चीन से वापस लौटे पति-पत्नी, बताई हैरान कर देने वाली बातें