किच्छा में युवक की हत्या से सनसनी, आरोपी ने कोतवाली पहुंचकर सरेंडर किया

सोमवार तड़के विकास ड्यूटी पर जाने के लिए घर से निकला था। इसी दौरान सूरज ने उसे सड़क पर रोक लिया। आरोपी सूरज ने विकास की चाकू से गोदकर हत्या कर दी...
Advertisement चारधाम यात्रा 2026 पैकेज बुकिंग शुरू! ये ऑफर मिस किया तो पछताओगे

चारधाम यात्रा 2026 का सबसे सस्ता पैकेज? कीमत जानकर चौंक जाएंगे!

Example Ads Media
Haldwani: A man murdered in udhamsinghnagar
Image: A man murdered in udhamsinghnagar

उधमसिंह नगर: उत्तराखंड का औद्योगिक जिला ऊधमसिंहनगर...सोमवार सुबह यहां एक ऐसी घटना हुई, जिसने इलाके में हड़कंप मचा दिया। सड़क के बीच एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। बाद में आरोपी ने पुलिस के पास जाकर सरेंडर कर दिया। घटना के बाद से लोग डरे हुए हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मरने वाले युवक की शिनाख्त 35 साल के विकास के तौर पर हुई। वो किच्छा स्थित विकास कॉलोनी में रहता था। सोमवार सुबह विकास ड्यूटी पर जाने के लिए घर से निकला था। इसी दौरान आरोपी सूरज ने उसे रास्ते में रोक लिया। विकास कुछ समझ पाता इससे पहले ही सूरज ने उस पर चाकू से हमला कर उसकी जान ले ली।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड को मिली विजी ट्रॉफी की मेजबानी, देहरादून में खेले जाएंगे सभी 7 मैच
वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, वहां विकास की लाश पड़ी थी, पर सूरज कहीं नहीं दिखा। बाद में आरोपी सूरज खुद कोतवाली आया और आत्मसमर्पण कर दिया। हत्या की वजह का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार विकास मूलरूप से बहजोई मुरादाबाद का रहने वाला था। वो ऊधमसिंहनगर के एक स्कूल में नौकरी करता था। विकास की मौत के बाद से परिवार में कोहराम मचा है, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस आरोपी सूरज से पूछताछ कर रही है।