Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
पिथौरागढ़: पहाड़ की होनहार बेटियां खेलों की दुनिया में छाई हुई हैं। नई उपलब्धियां हासिल कर रही हैं। इन बेटियों में अब पिथौरागढ़ की मुक्केबाज निवेदिता कार्की का नाम भी शामिल हो गया है। निवेदिता ने अंतरराष्ट्रीय जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप में देश के लिए स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। अंतरराष्ट्रीय जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन स्वीडन के बोरोस में हुआ, जिसमें निवेदिता कार्की ने भारत का प्रतिनिधित्व किया। दो फरवरी को हुए खिताबी मुकाबले में निवेदिता ने 48 किलो भारवर्ग में आयरलैंड की कैरलैग मारिया को 5-0 से पराजित किया। निवेदिता लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं। निवेदिता पिथौरागढ़ के कनालीछीना विकासखंड के रणुवा गांव की रहने वाली हैं। बेटी के शानदार प्रदर्शन से क्षेत्रवासी गदगद हैं। क्षेत्र में गोल्डन गर्ल निवेदिता के भव्य स्वागत की तैयारी चल रही हैं