Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
नैनीताल: रोपवे की सवारी हमें हवा से बात करने का मौका देती है, लेकिन इसमें जोखिम भी बना रहता है। डर भी लगता है। नैनीताल में रोपवे की सवारी कर रहे 9 लोगों के लिए उनका ये बुरा सपना हकीकत बन गया। कुमाऊं मंडल विकास निगम के रोपवे में अचानक तकनीकी खराबी आ गई थी। जिस वजह से दो ट्रॉलियां हवा में अटक गई। दोनों ट्रॉलियों में कुल 9 लोग सवार थे, जिनकी जान हलक में अटक गई। ट्रॉलियों में सवार लोगों में कुछ पर्यटक भी शामिल थे। सभी लोग करीब आधे घंटे तक हवा में ही लटके रहे। सभी को नीचे उतारने के लिए केएमवीएन ने रेस्क्यू अभियान चलाया। और ट्रॉली में रखी किट की मदद से सभी लोगों को सुरक्षित नीचे उतारा। तकनीकी गड़बड़ी दूर करने के बाद रोपवे का संचालन फिर शुरू कर दिया गया। घटना मंगलवार की है। शाम 4 बजे रोपवे का रेक्टीफायर शॉट हो गया था। जिसके बाद स्नोव्यू की तरफ आने-जाने वाली दो ट्रॉलियां रुक गईं। स्नोव्यू की तरफ जाने वाली ट्रॉली में इलाहाबाद के दंपति उनका बच्चा, ऑपरेटर अभिषेक बोरा समेत 8 लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि दूसरी तरफ से आ रही ट्रॉली में सिर्फ ऑपरेशन भगवान साह थे।