उत्तराखंड में छोटी से बात पर खूनी संघर्ष, युवक ने BJP नेता के भतीजे को मारी गोली

बाजपुर में नशे में धुत युवक ने बीजेपी नेता के भतीजे को गोली मार दी, वारदात के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। फायरिंग की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है...
Advertisement भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
udhamsingh nagar news: bjp leader nephew injured in firing bajpur
Image: bjp leader nephew injured in firing bajpur

उधमसिंह नगर: उत्तराखंड का औद्योगिक जिला ऊधमसिंहनगर...ये क्षेत्र जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, यहां क्राइम रेट भी बढ़ता जा रहा है। अपराधी बेखौफ हैं और पुलिस बेबस। ताजा मामला बाजपुर का है, जहां एक युवक ने बीजेपी नेता के भतीजे को गोली मार दी। घायल युवक की हालत गंभीर है। उसे इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। घटना शनिवार रात साढ़े नौ बजे की है। व्यापार मंडल के महामंत्री कामेश जोशी बरहैनी चौराहे के पास हेयर सैलून में गए हुए थे। वहां पर उनका लवप्रीत सिंह उर्फ सोनू नाम के युवक से झगड़ा हो गया। बहस बढ़ती चली गई, जिसके बाद गुस्साए सोनू ने पिस्टल से फायर झोंक दिया। गोली कामेश के पैर में लगी। गोली चलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इसी बीच आरोपी सोनू वहां से भाग गया। आरोपी सोनू कामेश का दोस्त है, वारदात के वक्त वो नशे में धुत था।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में दर्दनाक हत्याकांड, गला रेतकर युवक की हत्या..खेत में मिली खून से सनी लाश
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड पुलिस के पूर्व DSP हिमांशु शाह का निधन, परिवार में शोक की लहर
लोगों ने घायल कामेश को अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। कामेश जोशी बीजेपी नेता डीके जोशी का भतीजा है। पुलिस को दी गई तहरीर में कामेश के परिजनों ने बताया कि कामेश विवाह समारोह में जा रहा था। इसी दौरान सैलून में सोनू ने कामेश पर पीछे से गोली चला दी। पुलिस ने आरोपी के पिता और सैलून संचालक आरिफ से पूछताछ भी की है। फायरिंग की पूरी वारदात सैलून के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। पुलिस ने फुटेज को कब्जे में ले लिया है। आरोपी की तलाश के लिए उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। वहीं लोगों ने कहा कि बरहैनी चौराहे के पास अक्सर कोई ना कोई वारदात होती रहती है, जिससे भय का माहौल बना हुआ है। लोगों ने आरोपी की गिरफ्तारी के साथ ही, क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की।