उत्तराखंड: गुस्साए हाथी ने किसान को जमीन पर पटका, फिर कुचल कर मार डाला

गांव नगल्टिया खत्ता में आक्रामक हाथी ने किसान को पैरों से कुचल कर मार डाला, घटना के बाद से लोग डरे हुए हैं...
Advertisement ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Elephant attack : Elephant killed a farmer in uttarakhand
Image: Elephant killed a farmer in uttarakhand

उधमसिंह नगर: उत्तराखंड में जंगली जानवरों और इंसानों के बीच झड़क की घटनाएं रुक नहीं रहीं। जंगली जानवर इंसानी बस्तियों में दाखिल होकर लोगों की जान ले रहे हैं। मामला ऊधमसिंहनगर का है, जहां जंगली हाथी ने किसान को कुचलकर मार डाला। घटना गूलरभोज में हुई। जहां हरिपुरा में गांव नगल्टिया खत्ता है। किसान नंदलाल साह इसी गांव में रहते थे। वो नगल्टिया दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति के पूर्व सचिव रह चुके थे। नंदलाल पशुपालन के साथ-साथ खेती बाड़ी का काम किया करते थे। रविवार को वो खेत की रखवाली कर रहे थे। इसी दौरान पीपलपड़ाव रेंज से एक हाथी घूमता हुआ गांव में आ गया। हाथी खेत में घुस गया। किसान नंदलाल ने हाथी को भगाने की कोशिश की तो वो आक्रामक हो गया। इसके बाद गुस्साए हाथी ने नंदलाल पर हमला कर दिया। आगे पढ़िए

यह भी पढ़ें - पहाड़ में भीषण हादसा..सड़क से बुरी तरह से पलटी बोलेरो, चालक की मौत
हाथी ने किसान को सूंड से पकड़कर जमीन पर पटक दिया। बाद में उसे पैरों से कुचलकर मार डाला। किसान की मौके पर ही मौत हो गई। जैसे ही किसान की मौत की खबर घर पहुंची, वहां कोहराम मच गया। बाद में पुलिस और वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सरकार के प्रावधानों के अनुसार किसान के परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा। हाथी के हमले की घटना के बाद से इलाके में डर का माहौल है। लोगों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की।