Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
चम्पावत: कभी शराबखोरी के लिए बदनाम रहे उत्तराखंड में अब स्मैक-चरस का धंधा खूब फल-फूल रहा है। उत्तराखंड में दूसरे राज्यों से ही नहीं, दूसरे देशों से भी नशे की खेप लाई जा रही है। सीमांत क्षेत्रों में तो हाल और भी बुरे हैं। यहां महिलाएं स्मैक-चरस की तस्करी में लिप्त मिल रही हैं। ताजा मामला चंपावत के बनबसा का है, जहां पुलिस ने बॉर्डर पर चरस लेकर आ रही दो नेपाली महिलाओं को पकड़ा। दोनों महिलाएं नेपाल से चरस लाने के बाद भारत में दाखिल होने की कोशिश कर रही थीं। तलाशी के दौरान उनके पास से 3 किलो 960 ग्राम चरस मिली। पुलिस ने दोनों महिलाओं के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। घटना गुरुवार की है। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित स्वागत गेट के पास पुलिस और एसएसबी का संयुक्त चेकिंग अभियान चल रहा था। तभी पुलिस को दो महिलाएं भारत की तरफ पैदल आती दिखाई दीं।