उत्तराखंड में फिर सताएगी ठंड, इन दो दिनों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

पहाड़ में ठंड एक बार फिर से लौटने वाली है। मौसम विभाग ने 19 और 20 फरवरी को प्रदेश में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी।
Advertisement जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स

प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails

Example Ads Media
Rain alert: Rainfall and snowfall alert in Uttarakhand
Image: Rainfall and snowfall alert in Uttarakhand

देहरादून: जो लोग अपनी रजाईयां और गर्म कपड़े अलमारी में समेट रहे हैं, उनके लिए एक दिल तोड़ने वाली खबर है। पहाड़ में ठंड एक बार फिर से लौटने वाली है। लगातार ऊपर चढ़ रहे पारे को देखकर ठंड के चले जाने की गफलत में बिल्कुल ना रहें। मौसम विभाग की मानें तो ठंड एक बार फिर धमाकेदार वापसी करेगी। 19 और 20 फरवरी को प्रदेश में हल्की बारिश हो सकती है। पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। इससे ठंड का दौर एक बार फिर लौटेगा। रविवार को मौसम विभाग ने वीकली बुलेटिन जारी किया। जिसमें बताया गया कि 17 और 18 फरवरी को प्रदेशभर में मौसम साफ रहेगा। लेकिन 19 तारीख से मुश्किलें बढ़ेंगी। 19 और 20 फरवरी को मैदानी इलाकों में हल्की बारिश और पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी का अनुमान है। इससे तापमान में गिरावट आएगी। हालांकि 21 फरवरी से मौसम एक बार फिर साफ हो जाएगा। रविवार को प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में आंशिक रूप से बादल छाए रहे। कई जगह धूप तो निकली, लेकिन धूप में तपिश नहीं थी। शनिवार के मुकाबले रविवार को तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। उत्तराखंड में इन दिनों मौसम खुशगवार बना हुआ है। रविवार को केंद्रीय खेल मंत्री किरन रिजिजू भी उत्तराखंड के औली पहुंचे और यहां की खूबसूरत वादियों का जमकर लुत्फ उठाया। उन्होंने बर्फीली ढलानों का निरीक्षण किया। रविवार सुबह उन्होंने आईटीबीपी जवानों के साथ बर्फ की ढलानों पर दौड़ लगाकर जवानों को फिट इंडिया का संदेश दिया। केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने कहा कि औली विंटर गेम्स के लिए बेहद मुफीद है, इसके लिए भी प्रयास किए जाएंगे।