Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
अल्मोड़ा: अल्मोड़ा के जिला अस्पताल में एक डॉक्टर ने इंसानियत की मिसाल पेश कर सबका दिल जीत लिया। जिस डॉक्टर की हम बात कर रहे हैं, उनका नाम है डॉ. शुजा। जिन्होंने अस्पताल की मशीन खराब होने के बावजूद एक गरीब बच्ची के हाथ का ऑपरेशन कर, उसे उसका बचपन लौटा दिया। घटना शनिवार की है। अल्मोड़ा में रहने वाले पनीराम की डेढ़ साल की बच्ची मानसी घर में खेलते हुए गिर गई थी। जिस वजह से उसके दाएं हाथ की कोहनी टूट गई। मासूम का रो-रोकर बुरा हाल था। गरीब पिता उसे अस्ताल ले गए तो पता चला कि हड्डी के ऑपरेशन में इस्तेमाल होने वाली करीब 10 लाख रुपये की मशीन ढाई महीने से खराब पड़ी है। ये जानकर पनीराम निराश हो गए। बच्ची के पिता मजदूरी करते हैं। आर्थिक रूप से कमजोर होने की वजह से वो बेटी को इलाज के लिए हल्द्वानी ले जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे। आगे पढ़िए