Uttarakhand weather news उत्तराखंड में गुरुवार का दिन 5 जिलों के लिए मुश्किलभरा रहेगा। मौसम विभाग ने इन जिलों में तेज आंधी चलने का अनुमान जताया है, इसलिए संभलकर रहें...
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
Image: Uttarakhand weather news update
देहरादून: Uttarakhand weather news उत्तराखंड में मौसम के बदले तेवर देख हर कोई हैरान है। पिछले कुछ दिनों से तापमान लगातार बढ़ रहा था। लोगों ने सोचा ठंड के दिन चले गए, लेकिन बुधवार को मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली। आसमान में बादल छाए रहे, जिससे ठिठुरन बढ़ गई। आज भी राजधानी समेत प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में बादल छाए हुए हैं। पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है, जिससे मैदानों में भी ठिठुरन बढ़ी है, लगता है ठंड लौट आई है। बुधवार को बदरीनाथ, हेमकुंड और फूलों की घाटी समेत उच्च हिमालयी क्षेत्रों में खूब बर्फबारी हुई। जिसने कंपकंपी बढ़ा दी। गुरुवार को भी प्रदेश के लोगों को संभलकर रहने की जरूरत है। मौसम विभाग ने देहरादून समेत पांच जिलों में तेज आंधी चलने का अनुमान जताया है। आगे जानिए उन जिलों के बारे में
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: 3 जगहों में होगी MTV रोडीज’ की शूटिंग..आ रहे हैं नेहा धूपिया, रणविजय और रफ्तार
इन जिलों में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है। वहीं, कुछ पहाड़ी इलाकों में ओले गिरने का भी अनुमान है। जिन जिलों को तेज अंधड़ का सामना करना पड़ेगा उनमें देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल और ऊधमसिंहनगर )Uttarakhand weather news) शामिल हैं। राज्य के दूसरे इलाकों में हल्के बादल छाए रहेंगे। कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की भी संभावना है। तीन हजार से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ भी गिर सकती है। कुल मिलाकर प्रदेश के लगभग सभी क्षेत्रों में मौसम खराब रहेगा। ज्यादातर इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। प्रदेश के उच्च हिमालयी क्षेत्र एक बार फिर से बर्फ की चादर में लिपटे हैं, जिससे निचले इलाकों में कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। बुधवार को गोपेश्वर, चमोली, पीपलकोटी, घाट, पोखरी सहित दूसरी जगहों पर धूप तो निकली, लेकिन धूप में तपिश नहीं थी, जिस वजह से ठंड से राहत नहीं मिल सकी। आज भी मौसम खराब बना रहेगा।