उत्तराखंड: नॉर्मल डिलीवरी की जिद ने ली महिला की जान, ससुराल वालों पर लगे गंभीर आरोप

उत्तराखंड के काशीपुर में ससुराल वालों की नॉर्मल डिलीवरी की जिद ने प्रसूता की जान ले ली, युवती के परिजनों ने ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप भी लगाया है, पढ़ें पूरी खबर...
Advertisement 90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Kashipur women died: Woman die after delivery Kashipur Uttarakhand
Image: Woman die after delivery Kashipur Uttarakhand

उधमसिंह नगर: मां बनना हर महिला के जीवन का सबसे खुशनुमा पल होता है, लेकिन आज भी महिला की डिलीवरी कब होगी, कहां होगी, कैसे होगी, इसका फैसला महिला नहीं, बल्कि परिजन लेते हैं। डिलीवरी में जोखिम होने पर डॉक्टर सी-सेक्शन का सुझाव देते हैं, लेकिन लोग मानते नहीं। महिला पर नॉर्मल डिलीवरी का लगातार दबाव बनाया जाता है, जो कि कई बार जानलेवा साबित होता है। काशीपुर में भी यही हुआ, यहां जबरन नॉर्मल डिलीवरी कराने के चक्कर में एक हंसती-खेलती युवती की जान चली गई। युवती के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना का आरोप भी लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मरने वाली युवती का नाम मानवी था। वो मूलरूप से अमरोहा की रहने वाली थी। तीन साल पहले उसकी शादी काशीपुर के कुंडा क्षेत्र के गांव बैंतवाला के रहने वाले अभिशेखर के साथ हुई थी। शादी में मानवी के परिजनों ने कार, 1 लाख रुपये और 10 तोला सोना समेत करीब 15 लाख का दहेज दिया था।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में प्रधान पति को पकड़ा, गांव वालों ने किया थाने का घेराव
अभिशेखर बिजनौर में शिक्षक के पद पर कार्यरत था। परिजनों का आरोप है कि लड़के की सरकारी नौकरी की धौंस दिखाकर मानवी के ससुराल वाले उस पर 5 लाख रुपये लाने का दबाव बना रहे थे। अत्याचार बढ़ने लगे तो मानवी ने काशीपुर में रहने से इनकार कर दिया। वो पति के साथ नूरपुर चली गई। गर्भवती होने पर वो पति के साथ दो महीने पहले ही काशीपुर आई थी। डॉक्टर्स ने उसे ऑपरेशन कराने की सलाह दी थी, पर ससुराल वाले नॉर्मल डिलीवरी की जिद पकड़ कर बैठ गए। शनिवार को मानवी को प्रसव पीड़ा हुई तो ससुराल वाले उसे अस्पताल नहीं ले गए और गांव की दाई से प्रसव कराया। बच्चे के जन्म के बाद मानवी की हालत बिगड़ने लगी। परिवार वाले उसे निजी नर्सिंग होम में ले गए लेकिन ज्यादा खून बह जाने की वजह से रविवार की सुबह मानवी की मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में पहुंच कर हंगामा किया। उन्होंने ससुरालवालों पर हत्या का आरोप भी लगाया। इस संबंध में पीड़ित पक्ष ने ससुराल वालों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। मंडी पुलिस मामले की जांच कर रही है।