Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड में मौसम (uttarakhand weather) का अचानक रुख बदल गया है। ये देखकर हर कोई हैरान है। मंगलवार शाम से मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली। इसके साथ ही पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। मौसम फिलहाल राहत देने के मूड में नहीं दिख रहा। आने वाले दिनों में मुश्किलें और बढ़ेगी। मौसम विभाग ने 27 फरवरी यानी कल को उत्तराखंड में भारी बारिश और बर्फबारी होने की संभावना जताई है। खासतौर पर 5 जिलों के लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में इस बार जबरदस्त बर्फबारी हुई है। इन जिलो के लोगों को सावधान रहने की काफी जरूरत है। इसके अलावा मसूरी में भी बर्फबारी के आसार हैं। प्रदेशवासियों को 27 फरवरी तक संभलकर रहने की जरूरत है। मौसम अभी और बिगड़ेगा। पर्वतीय इलाकों में बारिश-बर्फबारी की संभावना है, इसीलिए पहाड़ की यात्रा करते वक्त सावधान रहें।