गढ़वाल: सरकारी स्कूल में दारू पार्टी, उप प्रधान चुनाव जीतने के बाद शर्मनाक काम..देखिए वीडियो

सरकारी स्कूल में हो रही शराब पार्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि वीडियो पौड़ी के सरकारी स्कूल का है, जहां उपप्रधान का चुनाव खत्म होने के बाद स्कूल में शराब पार्टी हुई...आगे देखिए वीडियो
Advertisement चारधाम यात्रा 2026 पैकेज बुकिंग शुरू! ये ऑफर मिस किया तो पछताओगे

चारधाम यात्रा 2026 का सबसे सस्ता पैकेज? कीमत जानकर चौंक जाएंगे!

Example Ads Media
School main sharab party garhwal: Cocktail party in government school uttarakhand video
Image: Cocktail party in government school uttarakhand video

पौड़ी गढ़वाल: उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों में पढ़ाई को छोड़कर सब कुछ हो रहा है। जिन स्कूलों पर ताला जड़ चुका है, वो असामाजिक तत्वों का अड्डा बन गए हैं, यही नहीं जो स्कूल अब भी चल रहे हैं वहां भी पढ़ाई की जगह शराब पार्टियां हो रही हैं। स्कूल में हो रही शराब पार्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। वीडियो पौड़ी के सरकारी स्कूल का बताया जा रहा है, जहां उपप्रधान का चुनाव खत्म होने के बाद स्कूल में शराब पार्टी हुई। स्कूल के एक कमरे में महफिल जमी हुई थी, लेकिन तभी रंग में भंग पड़ गया। गांव का एक शख्स स्कूल में पहुंच गया और शराब पी रहे लोगों को जमकर लताड़ा। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे ये व्यक्ति स्कूल के मास्टर जी को भी लताड़ रहा है, जो कि स्कूल में गांव के नए उपप्रधान के साथ जाम से जाम टकरा रहे थे। आगे देखिए वीडियो

यह भी पढ़ें - दिल्ली में उत्तराखंड के नौजवान के मारे जाने की खबर, एक न्यूज वेबसाइट ने छापी रिपोर्ट
ग्रामीण ने शिक्षक से कई चुभने वाले सवाल पूछे। उनसे पूछा कि ये स्कूल शिक्षा का मंदिर है या फिर शराब का। नए उपप्रधान शराब पार्टी अपने घर पर भी रख सकते थे, लेकिन वो शराब पार्टी देने स्कूल पहुंच गए। स्कूल में शराब पीना क्या सही है। क्या आप बच्चों को यही शिक्षा दे रहे हैं। स्कूल में भोजन बनाने के लिए सरकार गैस सिलेंडर दे रही है, लेकिन वो सिलेंडर कहां जा रहे हैं, ये किसी को नहीं पता। क्योंकि स्कूल के लिए लकड़ियां हमारे बच्चों को घर से लानी पड़ती हैं। बहरहाल स्कूल में शराब पार्टी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, अब देखना ये है कि शिक्षा विभाग इस वीडियो पर कब संज्ञान लेता है?

  • Youtube सब्सक्राइब करें: