Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: आज जहाँ पूरा भारत हिंसा और साम्प्रदायिक दंगों में डूबा हुआ है, उन मुश्किल हालातों में उत्तराखंड निवासी फरियाद हुसैन व उनके बेटे इमरान ने हिन्दू-मुसलमान भाईचारे की एक अविस्मरणीय मिसाल सबके सामने पेश की है। फरहाद हुसैन व उनका परिवार उत्तराखंड के किच्छा नगर के सैंजना गाँव के निवासी हैं। उनके बेटे चार बेटे हैं, इमरान, मोहम्मद उस्मान, जीशान, और फैज़ान। उनके सबसे बड़े बेटे इमरान का निकाह Imran husein wedding kichha पाँच मार्च को होना है। यह विवाह अन्य विवाहों से थोड़ा अलग है। इस विवाह को अलग बनाता है इसका शादी का कार्ड। फरियाद हुसैन ने अपने हिन्दू भाइयों के लिए शादी के कार्ड में खास गणेश जी की फोटो छपवाई है। हिंदू धर्म के अनुसार किसी भी शुभ कार्य करने से पूर्व भगवान गणेश को याद किया जाता है। फरियाद हुसैन ने यह सराहनीय कदम उठा कर हिन्दू-मुसलमान भाईचारे का सन्देश समाज को दिया है। वे ज़्यादा पढ़े-लिखे नहीं हैं, मगर एक शिक्षित वर्ग के लिए उन्होंने एक मिसाल पेश करी है और यह काम करके उन्होंने हिन्दू-मुसलमान की एकता का जीता-जागता उदाहरण दिया है। आगे देखिए तस्वीरें