उत्तराखंड-यूपी में होंगी 8 सेना भर्ती रैलियां, रक्षा मंत्रालय ने जारी किया संभावित कैलेंडर

रक्षा मंत्रालय ने साल 2021-22 की संभावित सेना भर्ती रैली का कैलेंडर जारी कर दिया है। इस वित्तीय वर्ष में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड (Army bharti uttarakhand) के युवाओं के लिए 8 भर्ती रैलियां आयोजित होंगी...जानिए पूरी डिटेल
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
Army bharti uttarakhand: Army bharti rally uttarakhand
Image: Army bharti rally uttarakhand

देहरादून: सेना में भर्ती होने का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। अब ये सपना पूरा करने का वक्त आ गया है। रक्षा मंत्रालय ने साल 2021-22 की संभावित सेना भर्ती रैली का कैलेंडर जारी कर दिया है। इसी के साथ सेना में सैनिक जीडी सहित महत्वपूर्ण पदों पर भर्ती की तैयारी शुरू हो गई है। इस वित्तीय वर्ष में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड(Army bharti uttarakhand) के युवाओं के लिए 8 भर्ती रैलियां आयोजित होंगी। भर्ती रैलियों की संभावित तिथि तय हो चुकी है। कैलेंडर सभी भर्ती मुख्यालयों को भेज दिया गया है। इसी के अनुसार रैली स्थल का चुनाव करने के आदेश दिए गए हैं। रैली स्थल का चुनाव होते ही ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। भर्ती रैली अप्रैल से शुरू होगी। जिसके माध्यम से जीडी, एसकेटी, सैनिक क्लर्क, ट्रेडसमैन और नर्सिंग सहायक जैसे पदों को भरा जाएगा। चलिए अब आपको उत्तराखंड में सेना भर्ती रैली की संभावित तिथि और भर्ती मुख्यालय के बारे में बताते हैं। इससे आपको तैयारी करने में मदद मिलेगी। आगे जरूर पढ़िए

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी, समूह ग में बंपर भर्तियां..पढ़िए पूरी खबर
सेना भर्ती (Army bharti uttarakhand) मुख्यालय लैंसडाउन में 1 से 15 अप्रैल के बीच भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। इसी तरह अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ में साल 2021 में 16 जनवरी से 15 फरवरी के बीच भर्ती रैली आयोजित होगी। उत्तर प्रदेश के अमेठी में 1 से 20 मई, मेरठ में 25 मई से 15 जून, बरेली में 16 सितंबर से 15 अक्टूबर, लखनऊ में 3 से 23 अक्टूबर, आगरा में 1 से 20 नवंबर और वाराणसी में 15 नवंबर से 5 दिसंबर तक भर्ती रैली होगी। यहां आपको भर्ती कैलेंडर के बारे में महत्वपूर्ण बातें भी जाननी चाहिए। पहले सेना एक अप्रैल से 30 सितंबर और 1 अक्टूबर से 31 मार्च तक दो भर्ती कैलेंडर जारी करती थी। जिस वजह से एक जिले के अभ्यर्थियों को साल में दो बार भर्ती रैली में जाने का मौका मिलता था। अब साल में एक ही कैलेंडर जारी होता है। यानी एक जिले के अभ्यर्थी एक ही बार भर्ती रैली में हिस्सा ले पाते हैं। इसी प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए सेना ने यूपी के छह और उत्तराखंड के दो भर्ती मुख्यालयों के अंतर्गत आने वाले जिलों के करीब पांच लाख अभ्यर्थियों के लिए आठ अलग-अलग रैलियों की तैयारी की है। भर्ती रैली की डेट में बदलाव भी हो सकता है। रक्षा मंत्रालय ने भर्ती रैली स्थल तय करके संबंधित प्रशासन से रिपोर्ट देने को कहा है।