उत्तराखंड: घर में ही चल रहा था जिस्म का धंधा, 5 कॉल गर्ल्स समेत 9 गिरफ्तार

उत्तराखंड के उधमसिंह नगर में देह-व्यापार (sex racket uttarakhand) करने वाले नौ लोगों को पुलिस ने बीते शुक्रवार को गिरफ्तार करलिया है। पढिए पूरी खबर
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
Uttarakhand Sex racket: sex racket busted in udhamsingh nagar uttarakhand
Image: sex racket busted in udhamsingh nagar uttarakhand

उधमसिंह नगर: उत्तराखंड के उधमसिंहनगर जिले के बाजपुर से एक बड़ी ख़बर सामने आई है। बाजपुर में देह व्यापार (sex racket uttarakhand) करने के आरोप में पुलिस ने पांच कॉल गर्ल्स समेत नौ लोगों को अपनी गिरफ्त में करके कोर्ट में पेश किया। गिरफ्तार हुए लोगों को कोर्ट से जेल भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से 12500 रुपये नकद, नौ मोबाइल फोन के सेट और आपत्तिजनक सामग्री बरामद करी। इन लोगों के गैंग का लीडर अर्जुन सिंह साल भर पहले पंजाब से मोहल्ला भौना(इस्लाम नगर) क्षेत्र में आये थे। आने के बाद मकान लेकर उन्होंने देह व्यापार का धंधा करना शुरू किया। जानकारी के मुताबिक अर्जुन और उसकी पूरी टीम को पुलिस की ज़रा भी भनक नहीं लगी। ये भी जानने में आया है कि देह व्यापार के अंदर शामिल महिलाओं को आसपास के होटलों और कभी-कभी दूर के इलाकों में भी भेजा जाता था। जब ये लोग मोबाइल पर सौदे की बात करते थे तो कमल और गुलाब जैसे नाम लेकर करते थे, ताकि आसपास किसी को शक न हो। आगे भी पढ़िए

यह भी पढ़ें - देहरादून के स्कूलों में कोरोना वायरस के चलते अलर्ट, बंट रहे हैं मास्क और सैनिटाइज़र्स
देह व्यापार (sex racket uttarakhand) करने वाले अर्जुन सिंह(पंजाब) वेदप्रकाश तिवारी(यूपी) अनूप रावत (पौड़ी गढ़वाल) गुरनाम सिंह (यूपी) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पांच कॉल गर्ल्स भी गिरफ़्तार करी गयी हैं जिनमें से एक मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली है। पुलिस टीम में सीनियर इंस्पेक्टर एमसी कांडपाल, सीनियर इंस्पेक्टर रुचिका चौहान, सोनाली बोरा, किरन कांबोज, दर्शन देव, और देव गिरी शामिल रहे। सीओ दीपशिखा अग्रवाल के मुताबिक रुद्रपुर से गिरफ्तार हुई एक महिला और उसकी सगी बहन और गैंग लीडर अर्जुन की ममेरी बहन भी इस अवैध काम में शामिल हैं। जिस क्षेत्र से ये रैकेट पकड़ा गया है उसी क्षेत्र से लोगों के द्वारा शिकायतें मिल रही हैं और उम्मीद है कि पुलिस इन सब अवैध कामों का खुलासा करने में कामयाब होगी।