उधमसिंह नगर: आजकल के समय में धोखाधड़ी बेहद सामान्य बात हो गयी है। काशीपुर में पुलिस ने एक ऐसी ही महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करी है जिसने विदेश में नौकरी लगवाने का वादा करके धोखाधड़ी से दस लाख रुपये हड़प लिए। बताया जा रहा है कि बलविंदर कौर ग्राम मानपुर के निवासी है। उन्होंने रनजीत कौर के ख़िलाफ़ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। रंजीत कौर राजगिल की पत्नी हैं उन्होंने बताया कि काशीपुर के मानपुर में रहने वाली रंजीत कौर पिछले कई वर्षों से हांग-कांग में रह रही हैं। वह कुछ दिनों पहले ही हांग-कांग से भारत लौटी हैं। रंजीत कौर के ऊपर बलविंदर सिंह ने धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। बलविंदर सिंह के मुताबिक़ रंजीत कौर ने उनके बेटे की विदेश में नौकरी लगाने का वादा करके उनसे धोखाधड़ी करके दस लाख रुपये हड़प लिए। जब बलविंदर सिंह ने अपने रुपये वापस मांगे उसने बलविंदर को जान से मारने की धमकी दी और अभद्र व्यवहार भी किया।