Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार में एक गम्भीर मामला सामने आया है। हरिद्वार में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। युवक की पहचान हरिद्वार निवासी दीपक के रूप में हुई है। हरिद्वार निवासी दीपक की होली के दिन ईंट से कुचलकर हत्या कर दी। दीपक की गलती केवल इतनी थी कि वो शादी-शुदा था। हत्या के पीछे उसी की पत्नी के प्रेमी रवि का हाथ है। एसएसपी सेंथिल अबुदई कृष्णराज ने शुक्रवार को कनखल थाना में जानकारी दी थी कि राज गार्डन स्थित वरदान अस्पताल के पीछे दीपक का शव बरामद हुआ है। शव खून ने लथपथ था और घटनास्थल पर ही खून से सनी हुई ईंट भी बरामद हुई जिससे दीपक की हत्या करी गयी थी। पुलिस के अनुसार रवि दीपक की हत्या करने के बाद फरार हो गया था। आरोपी रवि कई बार दीपक की गैर मौजूदगी में उसके घर आया-जाया करता था। दीपक उन दोनों के सम्बंध में रोड़ा बन रहा था इसलिए रवि ने उसकी जान लेली। पुलिस ने जब इस मामले की सख़्त कार्यवाही करी तब रवि कुमार का नाम सामने आया। कनखल पुलिस ने तहक़ीकात करते समय दीपक के घर के आसपड़ोस से भी पड़ताल करी, जिसके बाद रवि के नाम का खुलासा हुआ। दीपक की पत्नी से पूछताछ के दौरान उसने रवि और उसके बीच चल रहे सम्बंध के बारे में जानकारी दी। रवि के गिरफ्त में आते ही हत्याकांड की गुत्थी पूरी तरह से सुलझ गई। रवि ने ये बात कुबूल करी है कि उसके अवैध सम्बंध कई माह से दीपक की पत्नी के साथ थे। दीपक उस पर कई बार शक भी करता था। घटना के दिन वह दीपक को लेकर वरदान अस्पताल के पीछे ले गया और शराब पीने के दौरान पत्नी से सम्बंध को लेकर बात चली तो दोनों के बीच विवाद छिड़ गया जिसे हिंसात्मक रूप देते हुए रवि ने ईंट उठा कर दीपक के ऊपर ताबड़तोड़ हमला करते हुए उसे जान से मार दिया।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड की मशहूर अभिनेत्री रीना रावत का दिल्ली में निधन, यादों में रहेंगे उनके ये वीडियो