Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
अल्मोड़ा: कोरोना वायरस...दहशत का दूसरा नाम। दुनिया के 114 देश इससे प्रभावित हैं। इस जानलेवा बीमारी ने भारत को भी अपनी चपेट में ले लिया है। यहां अब तक कोरोना वायरस के 40 मामले सामने आ चुके हैं। कोरोना संक्रमित एक मरीज की जान जा चुकी है। उत्तराखंड Coronavirus Uttarakhand समेत सभी राज्य अलर्ट पर हैं। दुनिया का कोई भी देश इसके इलाज के लिए दवा नहीं खोज पाया है, लेकिन इसी बीच एक न्यूज वेबसाइट की खबर आई है कि उत्तराखंड के अल्मोड़ा में एक दवा फैक्ट्री में कोरोना वायरस के खात्मे के लिए दवा बनाई जा रही है। वेबसाइट के मुताबिक कमाल की बात यह है कि ये दावा उत्तराखंड सरकार ने नहीं, बल्कि मध्य प्रदेश की सरकार ने किया है। मध्य प्रदेश सरकार ने अल्मोड़ा की दवा फैक्ट्री में बनने वाली दवाएं भी मंगवाई हैं। दावा है कि अल्मोड़ा के मोहान में स्थित आईएमपीसीएल दवा फैक्ट्री में बनने वाली कुछ दवाएं कोरोना वायरस को खत्म करने की ताकत रखती हैं। आईएमपीसीएल का दावा है कि इस दवा के इस्तेमाल से कोरोना वायरस शुरुआती दौर में ही मर जाता है। आईएमपीसीएल के मुख्य प्रबंधक मनजीत सिंह ने बताया कि उन्हें मध्य प्रदेश सरकार से एक पत्र मिला है। जिसमें उनसे यूनानी दवा ‘त्रियाके नजला’, ‘शर्बते उन्नाब’ और ‘हब्बे बुखार’ मंगाई गई हैं। आगे भी पढ़िए