गढ़वाल की हिम्मती नारी..घास काटने गई महिला पर झपटा भालू, दंराती से दिया मुंहतोड़ जवाब

कहा जाता है कि पहाड़ों के गांवों में रहने वाली औरतें साहसी होती हैं। यह बात साबित की है सुशीला देवी ने। हिम्मत से काम लेते हुए वे सीधा भालू से भिड़ गयीं।
Advertisement ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
श्रीनंगर गढ़वाल न्यूज: Susheela devi of garhwal fought with bear
Image: Susheela devi of garhwal fought with bear

पौड़ी गढ़वाल: सुशीला देवी देवलगढ़ गांव की निवासी हैं। रोज़ की तरह पशुओं के लिए घास काटने गयीं सुशीला देवी के ऊपर अचानक एक जंगली भालू ने हमला करदिया और उनको गम्भीर रूप से घायल कर दिया। मगर सुशीला देवी ने अपने साहस का प्रदर्शन करा और भालू से भिड़ गयीं। अगर वे डर जातीं या हार मान लेतीं तो शायद बच नहीं पातीं। मगर हिम्मती सुशीला देवी को अपनी जान बचाने के लिए एक ताकतवर भालू से भिड़ना उस समय ठीक लगा। दोनों के बीच काफी देर तक भिड़ंत हुई। सुशीला देवी ने एक के बाद एक दंराती से भालू पर हमले किए। साथ ही सुशीला देवी जोर जोर से चिल्लाती रहीं। उनके इस साहस को देख कर भालू भी वहां से नौ-दो-ग्यारह हो गया। इस भिड़ंत में महिला बुरी तरह से घायल हो गयीं। भालू के भाग जाने के बाद महिला की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोगों के द्वारा घायल महिला को तुरंत श्रीनगर स्थित बेस अस्पताल में ले जाया गया। महिला का इलाज चल रहा है और वो खतरे से बाहर हैं। स्थानीय लोगों के द्वारा ही महिला के परिजनों को भी इस घटना के बारे मे सूचित किया गया। बेस अस्पताल में सर्जिकल विभाग के हेड डॉ केपी सिंह ने बताया कि भालू से बचने के सँघर्ष की जद्दोजहद में महिला को 16 टांके आये हैं। साथ ही साथ सात जगहों पर घाव भी आये हैं। महिला का स्वास्थ्य अब स्थिर है मगर कुछ दिन उनको अस्पताल में ही डॉक्टरों की देखरेख में रखा जाएगा।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड ऑलवेदर रोड: आसान होगी बदरीनाथ यात्रा, 21 किलोमीटर की दूरी कम होगी