Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
टिहरी गढ़वाल: उत्तराखंड सरकार टिहरी के कोटी में हर साल टिहरी लेक फेस्टिवल (tehri lake festival) का आयोजन कराती है। जिसमें हिस्सा लेने के लिए देश-विदेश से बड़ी संख्या में सैलानी पहुंचते हैं। ये फेस्टिवल प्रदेश में पर्यटन का मजबूत आधार है, लेकिन इस साल मेले पर भी कोरोना का काला साया मंडराने लगा है। कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया को डरा रखा है। लोग बाजार-मॉल जाने से डरने लगे हैं। सिनेमा हॉल-स्कूल बंद हैं। आईपीएल मैचों पर भी कोरोना का काला साया मंडरा रहा है। कोरोना की वजह से कई बड़े आयोजन रद्द कर दिए गए। अब उत्तराखंड के लोग भी एक बड़े आयोजन को टालने की मांग कर रहे हैं। ये आयोजन है टिहरी लेक फेस्टिवल जो की पूरी दुनिया में मशहूर है। इस महीने टिहरी में विश्व प्रसिद्ध लेक फेस्टिवल (tehri lake festival) का आयोजन होना है। लेक फेस्टिवल 17 से 19 मार्च तक चलेगा। ईटीवी की खबर के मुताबिक स्थानीय लोग इसका विरोध कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने टिहरी लेक फेस्टिवल को रद्द करने की मांग की, वजह है कोरोना वायरस। आगे पढ़िए