उत्तराखंड: दीपक ने समाज से लड़कर जिस महिला से शादी की, उसके प्रेमी ने दीपक को ही मार डाला

दीपक ने समाज से लड़कर जिस तलाकशुदा महिला का हाथ थामा था, आखिरकार वही उसकी मौत की वजह बन गई, दीपक के परिवार को इस कहानी के खौफनाक अंत का अंदेशा डेढ़ साल पहले ही हो गया था...
Advertisement चारधाम यात्रा 2026 पैकेज बुकिंग शुरू! ये ऑफर मिस किया तो पछताओगे

चारधाम यात्रा 2026 का सबसे सस्ता पैकेज? कीमत जानकर चौंक जाएंगे!

Example Ads Media
Haridwar news: Wife done husband brutal murder with lover in uttarakhand
Image: Wife done husband brutal murder with lover in uttarakhand

हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार में बेरहमी से मारे गए दीपक की मौत से पूरा परिवार गमजदा है। दीपक की हत्या का आरोप पत्नी और उसके प्रेमी पर है। दीपक ने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा कि जिस महिला का हाथ उसने जिंदगीभर के लिए थामा है, एक दिन वही उसकी मौत की वजह बन जाएगी। दीपक के परिवार को इस कहानी के खौफनाक अंत का अंदेशा डेढ़ साल पहले ही हो गया था। दीपक के प्यार की दास्तान भी बड़ी अजीबो-गरीब है। दीपक चार भाइयों मे सबसे छोटा था। उसकी एक गर्लफ्रैंड थी। गर्लफ्रैंड की एक सहेली थी जो कि शादीशुदा थी। कुछ समय बाद दीपक की गर्लफ्रैंड की शादी हो गई। गर्लफ्रैंड चली गई तो दीपक और शादीशुदा महिला के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं। महिला के दो बच्चे थे, पति शराबी था। उससे छुटकारा पाने के लिए उसने दीपक का हाथ थाम लिया। दीपक के परिवारवालों ने इस रिश्ते का विरोध किया, पर कहते हैं ना प्यार अंधा होता है। दीपक भी महिला के इरादों को भांप नहीं पाया। दोनों ने मंदिर में शादी कर ली। आगे पढ़िए इस कहानी का खौफनाक अंजाम

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में बड़ा रिकॉर्ड बना रहा है ये पहाड़ी गीत, 4 महीने में 1 करोड़ लोगों ने देखा..आप भी देखिए
परिवार के लोगों से दीपक ने महिला के बारे में झूठ बोला था, लेकिन एक दिन पत्नी की पहली शादी और उसके बच्चों का सच सबके सामने आ गया। परिजनों ने दीपक के सामने पत्नी और परिवार में से किसी एक को चुनने की शर्त रख दी। दीपक ने परिवार को दरकिनार कर पत्नी को चुना। दीपक का परिवार से रिश्ता खत्म हो चुका था। शुक्रवार को जब दीपक की लाश मिली तो परिजनो ने उसकी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए, आरोप सच निकले। जांच में पत्नी ही कत्ल की मुख्य वजह बनकर सामने आई। एक प्रेम कहानी का ऐसा दुखद अंजाम होगा ये किसने सोचा था। महिला के अवैध संबंधों ने एक हंसते-खेलते परिवार को तबाह कर दिया। आपको बता दें कि शुक्रवार को कनखल पुलिस को दीपक नाम के युवक की लाश मिली थी। इस मामले में पुलिस ने रवि कुमार नाम के युवक को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने हत्याकांड को अंजाम देने की बात कबूली। आरोपी ने बताया कि उसके दीपक की पत्नी के साथ अवैध संबंध थे। दीपक इसका विरोध कर रहा था, जिसके चलते उसने ईंट से वार कर दीपक की हत्या कर दी। परिवार से अलग होने के बाद दीपक अपनी पत्नी के साथ किराये के कमरे में रहता था। तलाकशुदा पत्नी के पहले पति से दो बच्चे हैं। दीपक से शादी के बाद उसने एक बच्चे को जन्म दिया था। दीपक की पत्नी इस वक्त 4 माह की गर्भवती है।