Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
नैनीताल: रोपवे कई मामलों में पर्यटकों को लुभाता है। जेब पर अधिक दबाव न डालने वाला रोपवे ट्रैफिक और गाड़ियों के हॉर्न से दूर होकर कई पर्यटकों की पहली पसंद बन चुका है। नैनीताल पर वाहनों का दबाव लगातार बढ़ने के कारण और सैलानियों को आकर्षित करने की वजह से नैनीताल में रोपवे की शुरुआत हुई। मगर कुछ कारणों से यह 20 दिनों के लिए बंद किया जा रहा है। मंगलवार से बंद किए जा रही रोपवे सुविधा को अगले बीस दिनों तक पर्यटक नहीं इस्तेमाल कर पायेंगे। मरम्मत कार्य की वजह से ही ऐसा निर्णय लिया गया है। केएमवी के जीएम अशोक जोशी बताते हैं कि रोपवे की रोप बदलने के साथ-साथ कुछ मेकेनिकल, सिविल और इलेक्ट्रिकल कार्यो का होना बाकी है। कुल मिला कर रोपवे और अधिक आधुनिक होने के साथ-साथ और अधिक सुविधाजनक भी हो जाएगा। इसी कारण से रोपवे संचालन का कार्य 17 मार्च से अगले 20 दिनों तक बन्द रहेगा। इन्हीं बीस दिनों में रोपवे के अंदर कुछ ज़रूरी मोडिफिकेशन्स होंगे।