हल्द्वानी से नाता रखने वाली डॉक्टर दृष्टि अब थलसेना में लेफ्टिनेंट बन गयी हैं। यह पूरे उत्तराखंड के लिए गर्व की बात है। जानिये उनके बारे में सब कुछ
-
अनुष्का ढौंडियाल
-
Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
Image: Uttarakhand drishti rajpal become army officer
हल्द्वानी: उत्तराखंड देवभूमि धन्य है! यह हमारे लिए गर्व की बात है कि यह देवभूमि हर साल सेना में सबसे अधिक युवाओं को भेजती है। देश के लिए सेवा करने का जज़्बा पाले न जाने कितने ही लोग इस देवभूमि से जाते हैं और मातृभूमि की रक्षा करते हैं। और उसके बाद जब हम यह सुनते हैं कि उत्तराखंड की बेटियां सेना में बड़े पद पर कार्यरत हो गयी हैं तो गर्व छाती चौड़ी हो जाती है। लड़कियों के लिए आज भी छोटी सोच रखने वालों के मुंह पर हर बार तमाचा पड़ता है जब वे कुछ बड़ा मुकाम हासिल करती हैं। अपनी बेटियों को बढ़ता देख बहुत अच्छा लगता है। अच्छा लगता है जब वो समाज की तमाम पाबन्दियों को लांघ कर कुछ बड़ा करती हैं। ऐसे ही राज्य का नाम रौशन करने वाली पहाड़ बेटी से आज हम आप सब का परिचय कराएंगे। पहाड़ की इस बेटी ने थल सेना में लेफ्टिनेंट बनकर अपने माता पिता और उत्तराखंड का नाम रौशन किया है। हम बात कर रहे हैं डॉ दृष्टि की।हल्द्वानी से नाता रखने वाली डॉ दृष्टि थल सेना में लेफ्टिनेंट बन गयी हैं।19 मार्च को पुणे में हुई पासिंग आउटिंग परेड के बाद उनको यह सम्मानित पद सौंपा गया। हालांकि परेड में कोरोना वायरस के चलते किसी के भी अभिभावकों को नहीं बुलाया गया था। आगे पढ़िए
दृष्टि के माता-पिता अपनी होनहार बेटी पर गर्व कर रहे हैं। उनके पिता डॉक्टर अतुल राजपाल का रामपुर रोड, अग्रसेन भवन के नज़दीक ही क्लीनिक है। दृष्टि के माता पिता दोनों डॉक्टर हैं। उन्होंने बताया कि बेटी दृष्टि ने 2015 में 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद आर्म फोर्सेस मेडिकल कॉलेज में टेस्ट दिया जिसमें एक ही बार में उन्होंने सफलता हासिल की और पहले ही प्रयास में उनका चयन पुणे स्थित आर्म फोर्सेस मेडिकल कॉलेज में हो गया जहाँ से उन्होंने एमबीबीएस की डिग्री प्राप्त की है। आर्म फोर्सेस मेडिकल कॉलेज से ही भारत के तीनों सेना, थल सेना, वायु सेना और नौसेना के लिए डॉक्टर्स चुने जाते हैं। दृष्टि को इंटर्नशिप के लिए पहली पोस्टिंग सिकन्दराबाद में मिली है।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: माणा गांव के लड़के का यूट्यूब पर जलवा, 40 लाख लोगों ने देखा ये डांस..आप भी देखिए