उत्तराखंड: पति को छोड़कर यूपी वाले प्रेमी के साथ भागी पत्नी, दो महीने पहले हुई थी शादी

उत्तराखंड के रुड़की में गजब हो गया। यूपी की लड़की से शादी करना उस लड़के को भारी पड़ गया। अब वो थाने के चक्कर काट रहा है।
Advertisement चारधाम यात्रा 2026 पैकेज बुकिंग शुरू! ये ऑफर मिस किया तो पछताओगे

चारधाम यात्रा 2026 का सबसे सस्ता पैकेज? कीमत जानकर चौंक जाएंगे!

Example Ads Media
Coronavirus Uttarakhand: Coronavirus Uttarakhand:Wife absconds with lover in uttarakhand
Image: Coronavirus Uttarakhand:Wife absconds with lover in uttarakhand

रुड़की: प्यार जो ना कराए कम है। अब रुड़की में ही देख लें, जहां नव विवाहिता पति को छोड़ प्रेमी संग फरार हो गई। पीड़ित पति अब थाने के चक्कर काट रहा है। विवाहिता की मोबाइल लोकेशन दिल्ली में मिली है। जल्द ही पुलिस की एक टीम को उसकी तलाश के लिए दिल्ली भेजा जाएगा। अब पूरा मामला बताते हैं। रुड़की के गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले युवक की शादी जनवरी में उत्तर प्रदेश की रहने वाली युवती से हुई थी। युवती का परिवार शामली में रहता है। शादी के बाद कुछ दिन हंसी-खुशी बीते। सबकुछ ठीक चल रहा था। कुछ दिन बाद युवती ससुराल में रहने में आनाकानी करने लगी। वो ऐसा क्यों कर रही है, ये किसी की समझ में नहीं आया। रविवार को विवाहिता अचानक लापता हो गई। पति घर लौटा तो पत्नी को गायब देख उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। उसने युवती को हर जगह तलाशा। उसके मायके भी गया, लेकिन युवती के बारे में कुछ पता नहीं चला। हां, इस बीच युवक को उसके बारे में एक बात जरूर पता चली, जिसने उसे हिलाकर रख दिया। छानबीन के दौरान युवक को पता चला कि उसकी पत्नी का पड़ोस के गांव में रहने वाले युवक के साथ अफेयर है। वो शादी से पहले दो बार उस युवक के साथ भाग चुकी है। ये पता चलते ही युवक सन्न रह गया। इसी बीच पता चला कि युवती के साथ-साथ उसका प्रेमी भी घर से गायब है। परेशान पति पुलिस की शरण मे पहुंचा और मदद की गुहार लगाई। पुलिस ने बताया कि युवती की मोबाइल लोकेशन दिल्ली में मिली है। उसकी तलाश के लिए जल्द ही एक पुलिस टीम को दिल्ली भेजा जाएगा। मामले की जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में जनता कर्फ्यू का असर, सड़कों पर पसरा सन्नाटा...देखिए तस्वीरें और वीडियो