उत्तराखंड: कनिका कपूर के साथ पार्टी के बाद यहां आया पूर्व सांसद का बेटा, सील हुआ रिजॉर्ट

कोरोना संदिग्ध पूर्व सांसद अकबर अहमद डंपी (akbar ahmad dumpy uttarakhand) उत्तराखंड के किच्छा में घूम रहे थे। ये वही महाशय हैं, जिनकी पार्टी में सिंगर कनिका कपूर गई थीं। अब पता चला है कि डंपी ही नहीं उनका बेटा अजान भी उत्तराखंड आया था....
Advertisement चारधाम यात्रा 2026 पैकेज बुकिंग शुरू! ये ऑफर मिस किया तो पछताओगे

चारधाम यात्रा 2026 का सबसे सस्ता पैकेज? कीमत जानकर चौंक जाएंगे!

Example Ads Media
Coronavirus Uttarakhand: Coronavirus Uttarakhand:Akbar dimpy and his son arrives in uttarakhand
Image: Coronavirus Uttarakhand:Akbar dimpy and his son arrives in uttarakhand

रुद्रपुर: कनिका कपूर...मशहूर सिंगर हैं। पिछले कुछ दिनों से लगातार चर्चा में हैं। लंदन से लौटी कनिका कोरोना पॉजिटिव मिली हैं। आरोप है कि कनिका को आइसोलेशन में रहना था, लेकिन कनिका ऐसा करने की बजाय पार्टियां करती रहीं। और इस तरह 400 लोगों को कोरोना संदिग्ध बना डाला। चलिए अब आपको कनिका और कोरोना का उत्तराखंड कनेक्शन बताते हैं। दरअसल कनिका जिन पूर्व सांसद अकबर अहमद डंपी (akbar ahmad dumpy uttarakhand) की पार्टी में गईं थीं, वो महाशय कुछ दिन पहले उत्तराखंड के किच्छा में खुलेआम घूम रहे थे। यहां समर्थकों से मुलाकात भी की। ये तो हुई पुरानी खबर। अब खबर मिली है कि डंपी ही नहीं उनका बेटा भी अजान भी उत्तराखंड आया था। डंपी और उनका बेटा कोरोना संदिग्ध हैं, दोनों को आइसोलेशन में रहना था, लेकिन लोगों की सुरक्षा को दरकिनार कर दोनों उत्तराखंड पहुंच गए। यहां कई लोगों से मिले और इस तरह यहां के लोगो की जान खतरे में डाल दी। डंपी का रामगनर के ढिकुली में रिजॉर्ट है। अजान कनिका कपूर संग पार्टी में शरीक होने के बाद रामनगर ढिकुली अपने रिजॉर्ट में आया था। यहां पर वह 19 तारीख को होटल एसोसिएशन की बैठक में शामिल हुआ था। सूचना मिलने के बाद रामनगर प्रशासन ने रिजॉर्ट को लॉक डाउन कर दिया है। बाहर से कोई भी रिजॉर्ट में नहीं आएगा, ना ही रिजॉर्ट के कर्मचारी बाहर जा सकते हैं। रिजॉर्ट के कर्मचारियों का हेल्थ चेकअप किया गया है। इसके अलावा प्रशासन होटल एसोसिएशन के पदाधिकारियों को भी ट्रेस कर रहा है, उनकी भी जांच की जाएगी।
यह भी पढ़ें - सावधान उत्तराखंड! कनिका कपूर के साथ पार्टी करने वाले नेताजी यहां आ गए हैं

  • Youtube सब्सक्राइब करें: