Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
रुद्रप्रयाग: आज दिन है जनता कर्फ्यू का और पहाड़ी जिले रुद्रप्रयाग में जनता कर्फ्यू rudraprayag janta curfew के सपोर्ट में उतरी है। आज का दिन उन लोगों को धन्यवाद अदा करने का है, जो कोरोना वायरस के बीच दिन-रात आपकी सेवा में लगे हैं। खुशी इस बात की है कि रुद्रप्रयाग जिले के लोग इस भयानक बीमारी के खिलाफ जंग में उतरे। हम सलाम करते हैं रुद्रप्रयाग जिले के लोगों को, जिन्होंने जनता कर्फ्यू के समर्थन में उतरकर घर पर रहना ही सबसे बेहतर समझा। देश के पीएम मोदी ने जनता कर्फ्यू की अपील की और इसका सीधा असर रुद्रप्रयाग में दिखा। सतेराखाल से सामाजिक कार्यकर्ता गंभीर सिंह बिष्ट ने हमें ये तस्वीरें भेजी हैं। हम उनका भी धन्यवाद करते हैं और अब आगे देखिए रुद्रप्रयाग जनता कर्फ्यू की 10 तस्वीरें...