Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड में हर साल भगवान शिव के दर्शन करने केदारनाथ धाम kedarnath dham में भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होते हैं। रुद्रप्रयाग में स्थित केदारनाथ में हर गर्मी के मौसम में श्रद्धालुओं के लिए कपट खुल जाते हैं। लाखों भक्त हर साल शिव भक्ति में लीन होने के लिए गर्मियों का इंतज़ार बेसब्री से करते हैं। रुद्रप्रयाग के पहाड़ों के बीच फैले केदारनाथ धाम के कपाट इस साल भी 29 अप्रैल को आम लोगों के लिए खोल दिए जाएंगे। तैयारियां जोरों शोरों से चल रही हैं, मगर धाम में अभी भी 6 फीट से भी अधिक मोटी बर्फ की परतें जमी हुई हैं जिससे यात्रा बाधित होने के आसार बने हुए हैं। इस साल मौसम की मार इतनी जोरदार पड़ी कि सर्दी ने हदें पार कर दी हैं। चाहे वो बेसमय की बरसात हो या हद से ज़्यादा बर्फबारी। मौसम ने इस बार वाकई करवट बदली है और शायद इतना खतरनाक रूप धारण किया है कि कई लोगों को दिक्कत आई है। ठंड ने जबरदस्त कहर बरसाया है, शायद इसी मौसम की मार की वजह से केदारनाथ के अंदर 6 फीट मोटी बर्फ जम गई है जिसे हटाया जा रहा है। आगे देखिए तस्वीरें