Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
टिहरी गढ़वाल: टिहरी गढ़वाल के अंकित इस वक्त नॉर्थ इटली में हैं। अंकित कह रहे हैं कि इटली में कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा मौत हुई हैं। वो आगे कहते हैं कि यहां कुछ लोगों की गलती की वजह से लगभग 6 हजार 800 से ज्यादा लोग मारे गए हैं और वो लोग थे यहां की जनता, जिन्होंने प्रशासन के नियमों और लॉकडाउन का पालन नहीं किया। अंकित का कहना है कि आप सब लोग इटली जैसी गलतियां न दोहराएं। अंकित कह रहे हैं कि आज हमें लॉकडाउन में लगभग 21 दिन हो गए हैं, ऐसा नहीं है कि हम घरों से बाहर नहीं जा सकते हैं। या फिर यहां कोई आर्मी नहीं तैनात जो हमें 24 घंटे घरों के अंदर धकेले।लेकिन हम अपनी सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी समझते हैं, इस वजह से हम घरों के अंदर हैं। अंकित आगे कहते हैं कि ‘इस वक्त मेरा परिवार भी भारत में है और उनके साथ साथ मुझे मेरे देश की भी चिंता हो रही है। आगे देखिए वीडियो।