Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
पिथौरागढ़: लॉकडाउन...भगवान ऐसे दिन फिर कभी ना दिखाए। घर में कैद लोगों के साथ-साथ जो लोग सड़कों पर फंसे हैं, उन पर भी बुरी बीत रही है। मजदूर तबके के लोगों का रोजगार छिन गया है। सिर पर ना तो छत रही और ना ही पेट भरने के लिए पैसे। जिंदगी पहले ही कठिन थी, अब दुश्वारियां और बढ़ गई हैं। ऐसे लोगों की मदद के लिए उत्तराखंड पुलिस सराहनीय काम कर रही है। पुलिस की सख्ती के बीच उनके मानवीय पहलू की कई कहानियां सामने आ रही हैं। एक ऐसी ही तस्वीर पिथौरागढ़ से सामने आई है, जहां पैदल-पैदल बहराइच जा रहे 35 मजदूरों को एसपी ने भोजन कराया। उनके लिए आवास की व्यवस्था भी कराई। जिले में बिहार, यूपी और नेपाल के हजारों श्रमिक काम करते हैं। नेपाली मजदूर पहले ही अपने घरों को लौट गए थे, लेकिन यूपी और बिहार के कई मजदूर काम बचा होने की वजह से लौट नहीं पाए।