गढ़वाल के एक ही गांव में दो लोगों की मौत, कुछ दिन पहले दिल्ली से लौटे थे

गढ़वाल के कोरदी गांव में दो लोगों की सन्दिग्ध मौत हो गयी। आपको बता दें दोनों लोग हाल ही में कोरोना वायरस के चलते दिल्ली से उत्तराखंड अपने गांव वापस आ गए थे।
Advertisement 90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Coronavirus Uttarakhand: Coronavirus Uttarakhand:Tehri garhwal two people died in suspicious circumstances
Image: Coronavirus Uttarakhand:Tehri garhwal two people died in suspicious circumstances

टिहरी गढ़वाल: कोरोना का खौफ़ चरम पर है। इंडिया लॉक डाउन हो चुका है। सभी लोगों को घर पर रहने के सख्त आदेश दिए गए हैं। भारत मे तकरीबन 724 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। हर जगह सन्नाटा पसर चुका है मगर लोग इस आपातकालीन स्थिति में भी भारी संख्या में राज्य की ओर लौट रहे हैं। हाल ही में उत्तराखंड राज्य के ऊपर भारी संकट के बादल उमड़ पड़े हैं। पहाड़ों से पलायन कर चुके लोग वापस उत्तराखंड का रुख कर रहे हैं। उत्तराखंड में हाल ही में आग की तरह फैल रहे इस वायरस की बीच टिहरी गढ़वाल से बुरी खबर है। एक न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक जिले के कोरदी गांव में दो लोगों की सन्दिग्ध तरीके से हुई मौत ने लोगों के बीच हड़कंप मचा दिया है। बताया जा रहा है कि दोनों लोग दिल्ली में चल रहे कोरोना वायरस के डर से टिहरी वापस आ गए थे। दोनों की हुई सन्दिग्ध मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। गांव वाले दहशत में हैं। हालांकि दोनों के मौत के कारणों की पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार उमेद सिंह रावत ने कोरोना के चलते 7 दिन पहले ही दिल्ली से कोरदी गांव की ओर रुख किया था। देर रात उनको सीने में दर्द होना शुरू हुआ। उनके परिजनों द्वारा उनको अस्पताल ले जाने के दौरान बीच रास्ते में उमेद सिंह ने दम तोड़ दिया। आज सुबह उमेद सिंह का अंतिम संस्कार करने जब परिजन जा रहे थे उसी दौरान अंतिम यात्रा में उपस्थित अतर सिंह की भी मौके पर मृत्यु हो गयी। अतर सिंह महीने भर पहले दिल्ली से उत्तराखंड अपने गांव आ गए थे।

यह भी पढ़ें - गढ़वाली लड़के का इटली से उत्तराखंड के नाम संदेश- यहां 1 मिनट में 2 लोग मर रहे हैं..देखिए वीडियो
उमेद सिंह हाल ही में 7 दिन पहले ही दिल्ली से कोरदी गांव पहुंचे थे। दोनों की मौत के बाद से कोरदी गांव के निवासियों के बीच कोहराम मचा हुआ है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने दोनों जनों की मृत्यु के पश्चात गांव में मेडिकल टीम भेजी है जो कि गांव में कैम्प लगा कर सभी निवासियों की जांच कर रही है।

  • Youtube सब्सक्राइब करें: