Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
रुद्रपुर: कोरोना के चलते पूरी दुनिया को रोना आ रखा है। भारत मे कोरोना के कुल 1500 मामले सामने आ गए हैं। केंद्र सरकार ने 21 दिनों के लिए समस्त देश को लॉकडाउन कर दिया है। उत्तराखंड में भी इसका प्रकोप जारी है। इसका संकट है कि टलने का नाम नहीं ले रहा। उत्तराखंड में प्रशासन हर तरीके से सख्त हो रखा है। जिलाधिकारियों ने अपने-अपने जिलों में सभी तरह की सुरक्षा के इंतजाम करवा दिए हैं। यहां तक कि बॉर्डर्स में भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं। इस हद तक कड़ी सुरक्षा है कि पुलिस ने दूसरे जिले जा रही बारात को जिले के बॉर्डर से ही वापस भेज दिया। दरअसल सोमवार को उधमसिंह नगर जिले से रामपुर जा रही एक बारात को पुलिस ने रोक दिया और दूसरे जिले के अंदर प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी। बारात गुहार लगाती रही, यहां तक कि जिला प्रशासन से मिलने वाला पास भी उन्होंने पुलिस को दिखाया मगर पुलिस ने उनकी एक न मानी और कोरोना संक्रमण का हवाला देकर बारातियों के हज़ारों दफा गुहार लगाने के बाद भी उनको वापिस भेज दिया।