Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
रुद्रपुर: एक डराने वाली खबर उत्तराखंड के रुद्रपुर से आ रही है। जहां पुलिस ने रेलवे स्टेशन से 13 जमातियों को गिरफ्तार किया। ये लोग चोरी-छुपे रुद्रपुर में दाखिल होने की कोशिश कर रहे थे। रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान जमातियों का झुंड पुलिस की नजर में आ गया। जिसके बाद पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच चल रही है। पुलिस ये पता लगाने की कोशिश में जुटी है कि आखिर जमातियों के उत्तराखंड आने का मकसद क्या है। पूछताछ के दौरान पकड़े गए जमातियों ने बताया कि वो जमात करके मुरादाबाद से आ रहे हैं। पटरी के रास्ते चलते-चलते वो रुद्रपुर तक पहुंच गए। बाद में हल्द्वानी जाने वाले थे, लेकिन इससे पहले ही पकड़े गए। सभी जमातियों को पुलिस ने मेडिकल चेकअप के लिए हॉस्पिटल भेज दिया है। उनसे पूछताछ भी की जा रही है। आगे देखिए वीडियो