Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
अल्मोड़ा: कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते अल्मोड़ा जेल से सात वर्ष से कम की सजा वाले 26 कैदियों को पैरोल पर छोड़ा जा रहा है। आगे हम आपको बता रहे हैं कि ये कैदी किन किन जिलों से हैं। सभी कैदी चोरी, गांजा, एनडीपीएस मामले में निरूद्ध है। जबकि, पाॅक्सो एवं बलात्कार की संगीन धारों में निरुद्ध कैदियों को कोई पैरोल नहीं दी जा रही है। शासन से मिले आदेश पर मंगलवार को सबसे पहले बागेश्वर के छह, अल्मोड़ा के दस, चंपावत के चार, पिथौरागढ़ के छह कैदियों को छोड़ने का फैसला किया गया है। सभी कैदियों को कोरोना संक्रमण के देखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से निर्णय लिया गया है। अल्मोड़ा जेल से मिली जानकारी के अनुसार चयनित सभी 26 कैदियों को छह माह के पैरोल पर छोड़ा जा रहा है। छह माह बाद इन्हें खुद ही सरेंडर करना होगा। कैदियों में पाॅक्सो, गैंगस्टर, विदेशी नागरिक, बलात्कार को नहीं छोड़ा जा रहा है। अब देखिए वीडियो