Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
चमोली: चमोली जिले की डीएम स्वाति भदौरिया अक्सर चर्चाओं में रहती हैं। कभी अपने कामों को लेकर, तो कभी अपने एक्शन को लेकर। लेकिन इस बार वो अलग ही वजहों से चर्चाओं में हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इस बार बीजेपी विधायक ने उन पर निशाना साधा है। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने चमोली की डीएम स्वाति भदौरिया (swati s bhadauria) के व्यवहार को लेकर सोशल मीडिया के जरिए सख्त नाराजगी जताई है। अब आपको बात विस्तार से बताते हैं। दरअसल गोपेश्वर के समाजसेवी वीरेंद्र असवाल ने पीएम और सीएम राहत कोष में अपनी तरफ से 50-50 हजार का योगदान देने की इच्छा रखी। इसके लिए वो जिलाधिकारी कार्यालय गोपेश्वर पहुंचे। जब समाजसेवी असवाल डीएम को चेक सौंप रहे थे तो चेक लेने के लिए साधारण शिष्टाचार के तहत डीएम अपनी कुर्सी से नहीं उठीं तक नहीं। आगे देखिए वो तस्वीर जिसे लेकर विधायक मुन्ना सिंह चौहान को गुस्सा आया है।
I'm shocked and disappointed to see this picture. The lady DM of Chamoli, didn't show grace and etiquette to rise from...
Posted by Munna Singh Chauhan on Wednesday, April 1, 2020