उत्तराखंड: किचन में रखे गैस सिलेंडर में लगी आग, दो महिलाओं समेत तीन लोग बुरी तरह झुलसे

गैस सिलेंडर में होने वाले रिसाव को हल्के में ना लें। इस तरह की लापरवाही जान पर भारी पड़ सकती है। उत्तराखंड में जो हुआ वो आपके साथ भी हो सकता है, इसलिए सतर्क रहें...
Advertisement हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम

पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।

Example Ads Media
Udham singh nagar news: Leaked lpg gas cylinder catches fire three injured in kashipur uttarakhand
Image: Leaked lpg gas cylinder catches fire three injured in kashipur uttarakhand

उधमसिंह नगर: घर में रखा गैस सिलेंडर किसी विस्फोटक से कम नहीं। इसलिए सिलेंडर से होने वाले गैस रिसाव को हल्के में ना लें। ये लापरवाही बड़े हादसे का सबब बन सकती है। उत्तराखंड के उधमसिंहनगर जिले के काशीपुर में भी यही हुआ। यहां बाजपुर रोड पर स्थित एक घर में गैस सिलेंडर में होने वाले रिसाव के चलते आग लग गई। हादसे में दो महिलाओं समेत तीन लोग झुलसे हैं। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूरा मामला क्या है, ये भी बताते हैं। घटना कपास मिल कॉलोनी की है, जहां गजेंद्र सिंह नेगी परिवार के साथ रहते हैं। बुधवार सुबह उनकी पत्नी दीपा नेगी किचन में खाना बना रही थी। इसी दौरान गैस के पाइप से रिसाव होने लगा, लेकिन किसी ने भी इस तरफ ध्यान नहीं दिया। यही लापरवाही हादसे का सबब बन गई। आगे पढ़िए

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड की उर्वशी रौतेला ने लॉकडाउन में शेयर किए ऐसे वीडियो..लोगों ने सुनाई खरी-खरी
गैस सिलेंडर ने अचानक आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। दीपा नेगी भी आग की चपेट में आ गईं। दीपा का शोर सुनकर उनका बेटा और सास मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आग बेकाबू हो चुकी थी। तीनों लोग आग में झुलस गए। बाद में शोर सुनकर मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह तीनों को कमरे से बाहर निकाला। साथ ही फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना भी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने झुलसे लोगों को अस्पताल पहुंचाया। जहां दीपा के बेटे तुषार को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। दीपा और उनकी सास का अस्पताल में इलाज चल रहा है। बारा बार ऐसी घटनाएं सामने आती रहती हैं, जिससे कई लोगों की जिंदगी खतरे में पड़ जाती है। आगे हम आपको बता रहे हैं कि गैस सिलेंडर जलाते वक्त किन किन बातों का ध्यान देना जरूरी है।

यह भी पढ़ें - पहाड़ की भावना चुफाल Tik Tok पर बनी 1 मिलियन लोगों की पसंद, देखिए ये वीडियो
गैस सिलेंडर लीक होने पर इन बातें को रखें ध्यान-
इलेक्ट्रिकल स्विच न चलाएं
सुनिश्‍चित करें कि स्‍टोव के नॉब बंद किए गए हैं
एलपीजी रिसाव का पता लगाने के लिए भी माचिस की तीली न जलाएं
प्रेशर रेग्‍यूलेटर को दायीं ओर मोड़कर बंद स्थिति में रखें
यदि गंध फिर भी न गई हो तो, कामकाज के समय अपने गैस डिस्‍ट्रीब्‍यूटर को बुलाएं।
ऑफिस आवर्स के बाद या छुट्टी के दिन आपात स्थिति के समय अपने करीबी आपात सेवा कक्ष को फोन करें
एक अनुभवी व्‍यक्ति रेग्‍यूलटर को निकाल सकता है। वाल्‍व पर सुरक्षा कैप लगाएं