Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
रुद्रपुर: कोरोना की खबरों के बीच इन दिनों बीजेपी के एक नेता खूब सुर्खियों में हैं। इनका नाम है राजकुमार ठुकराल। राजकुमार ठुकराल (Mla rajkumar thukral) उत्तराखंड के रुद्रपुर से विधायक हैं और अक्सर अपने बयानों के लिए चर्चा मे रहते हैं। विवादित बयानों के लिए सुर्खियां बटोरने वाले राजकुमार ठुकराल ने इस बार तब्लीगी जमात पर निशाना साधा है। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस विडियो में विधायक राजकुमार ठुकराल जमात के लोगों के खिलाफ एनएसए के तहत निरोधात्मक कार्रवाई की मांग करते नजर आ रहे हैं। यही नहीं उन्होंने पुलिसकर्मियों और डॉक्टरों पर थूकने वाले लोगों को देखते ही गोली मारने का आदेश देने की भी बात कही। राजकुमार ठुकराल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो आपको जरूर दिखाएंगे, लेकिन इससे पहले ये जान लेते है कि विधायक राजकुमार ठुकराल कह क्या रहे हैं। आगे वीडियो भी देखिए