Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
पिथौरागढ़: 14 अप्रैल तक उत्तराखंड लॉकडाउन है, लेकिन शराबखोरी पर अब तक लगाम नहीं लग पाई है। जगह-जगह अवैध रूप से शराब बेची जा रही है, परोसी जा रही है। पुलिस लगातार कार्रवाई भी कर रही है, लेकिन नशे के सौदागर सुधर नहीं रहे। ताजा मामला पिथौरागढ़ का है। पिथौरागढ़ में लॉकडाउन के दौरान बार खोलने वाले संचालक को इस करतूत की बड़ी कीमत चुकानी पड़ी। लॉकडाउन के बीच एक बार संचालक ने बिना अनुमति के बार को खोल दिया। पुलिस फोर्स ने बार को सील कर दिया है। बार संचालक के खिलाफ केस भी दर्ज किया गया। पिथौरागढ़ पुलिस ने बार से लाखों रुपये की अवैश शराब बरामद की। बार में पीछे के दरवाजे से शराब बेची जा रही थी। भनक लगते ही पुलिस फोर्स ने बार में छापा मारा और लाखों रुपये की अवैध शराब बरामद की। आगे पढ़िए
लॉक डाउन के दौरान अवैध शराब बिक्री करने पर, बार से लगभग10 लाख की शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार।बार को किया...
Posted by Pithoragarh Police on Saturday, April 4, 2020